होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Thursday, 25 June 2020

घाव नहीं दिखता पर दर्द रिसता है

घाव नहीं दिखता पर दर्द रिसता है
कोई अपना रूठता है तो टीसता है

आसमान ही नहीं ज़मी भी रोती है
गर फ़लक़ पे कोई सितारा टूटता है

ये सच है वक़्त हर घाव भर देता है
ये भी सच है ज़ख्मे निशाँ रहता है

कौन कहता है ईश्क़ मज़ा देता है
इसमें जिस्मो जां दोनों जलता है

मुकेश न तो चाँद है न ही सूरज है
ईश्क़ का तारा है सुबह खिलता है

मुकेश इलाहाबादी --------------

No comments:

Post a Comment