होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Tuesday, 2 February 2021

कहते हैं लोग तू मुस्कराता ही नहीं

 कहते हैं लोग तू मुस्कराता ही नहीं

क्या करूँ मर्ज़ दिल का जाता ही नहीं
क़ैद हो के रह गया हूँ तन्हाइयों मे
अर्सा हुआ कहीं आता जाता ही नहीं
लिखता हूँ ख़त मे जाँ निकाल के
बे मुरव्वत का जबाव आता ही नहीं
रहता हूं हर वक़्त इश्क के नशे मे
मुकेश है कि होश मे आता ही नहीं
मुकेश इलाहाबादी,,,,

No comments:

Post a Comment