बुझा हुआ लैम्प पोस्ट
सड़क के किनारे
खड़ा है
एक बुझा हुआ लैम्प पोस्ट।
रात भर
जिसने राहगीरों के लिए
थोड़ी-सी रोशनी रखी थी,
अब
सुबह की धूप में
चुपचाप खड़ा है।
उसकी ख़ामोशी में
अब भी
रात की हल्की-सी थकान है—
जैसे
रोशनी भी
कभी-कभी
आराम करती हो।
मुकेश्,,,,
No comments:
Post a Comment