होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Friday, 13 March 2026

बारिश में भीगता हुआ पोस्टर

 बारिश में भीगता हुआ पोस्टर

दीवार पर

चिपका हुआ

एक पोस्टर—

बारिश में

धीरे-धीरे

भीग रहा है।

रंग बह रहे हैं,

शब्द धुंधले हो रहे हैं,

और काग़ज़

कोनों से मुड़ने लगा है।

कल तक

जो किसी का

एलान था,

आज

पानी में घुलती

एक चुप कहानी है। 


मुकेश्,,, 

No comments:

Post a Comment