होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Wednesday, 18 March 2026

जब याद की महक लौटती है

 जब याद की महक लौटती है


कुछ यादें

कभी पूरी तरह नहीं जातीं।


वे बस

किसी कोने में छिप जाती हैं।


फिर अचानक

किसी दिन

कोई खुशबू आती है—


और

वे सब

एक साथ लौट आती हैं।


जैसे

समय ने

अचानक

पीछे मुड़कर देख लिया हो।


मुकेश ,,

No comments:

Post a Comment