यादों को बिखेर के बैठा हूं

यादों को बिखेर के बैठा हूं
अपने को समेट के बैठा हूं

चॉद हमसे बेवजह खफा है
अब अंधेरा लपेट के बैठा हूं

पैरों की जमीन न खिसके
दरो दीवार टेक के बैठा हूं

न जाने कौन डंक मार दे
जगह खूब देख के बैठा हूं

लोग सूरज लिये फिरते हैं
अपनी छांह छेक के बैठा हूं

मुकेष इलाहाबादी ........

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है