होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Saturday, 13 July 2013

मुददतों बाद होश मे घर गया

मुददतों बाद होश मे घर गया 
देख तन्हा घर दिल भर गया 

फूल ने प्यार से क्या छू लिया?
दिल मेरा पत्थर था संवर गया

निस्तरंग स्वच्छ जल देख कर
चॉद झील की गोद मे उतर गया 

देख कर छत पे तुझे मुसाफिर
भूल के मंजिल वहीं ठहर गया

था हमारा प्यार रेत का घरौंदा
पा हवा का झोंका बिखर गया

मुकेश  इलाहाबादी ..............

No comments:

Post a Comment