होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Thursday, 1 May 2014

जब कि नशों मे दौड़ता हो

जब कि
नशों मे दौड़ता हो
लहू बन के
व्यभिचार
भ्रष्ट्राचार,

क्रोध
उत्तेजना
उद्दिग्नता
बन गए हों
स्थायी भाव

तब भी
हम उम्मीद रखते हों
खुशहाली की
शुकूनियत की
रूहानियत की

शायद,  यह हमारी
मूर्खता है
विवशता है
या की ,
प्रकृति का कोई खेल ?

मुकेश इलाहाबादी -----

No comments:

Post a Comment