दिन का चैन रातों की नींद चुराने वाले

दिन का चैन रातों की नींद चुराने वाले
दर्दे दिल क्या जानेंगे दिल दुखाने वाले
 

हंसने मुस्कुराने की बात कौन करता है
बज़्म में बैठे हैं सभी रोने - रुलाने वाले
 

है बादशाहियत रंवा हमारी रग -रग में
हम वो आशिक़ नहीं,नखरे उठाने वाले  
 

यूँ तो महफ़िल में होंगे बहुत सुख़नवर
न होंगे वहाँ कोई हम जैसा सुनाने वाले
 

मुकेश रहा आया है अब - तक शान से
कब  के मर-खप गए हमें झुकाने वाले

मुकेश इलाहाबादी --------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है