जेब में अपना पता


हिदायत
---------
इसके पहले कि,
शहर आप को भूल जाए
या आपका  रास्ता ही
बदल जाए
या कि आप की
स्मृति ही लोप हो जाए
या फिर
आप दंगा
या किसी घटना का
शिकार हो जाएँ
या कि घर और मोहल्ला
आप को भूल जाए
आप अपने जेब में
आप,
अपना पता रख के
घर के बाहर जाएं
भले  ही आप
चश्मा , घड़ी
मोबाइल ,पर्स
घर पे भूल जाएं
पर जेब में अपना
पता ज़रूर ले कर बाहर जाएं

मुकेश इलाहाबादी ---

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है