होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Thursday, 13 July 2017

चटक रंग

जो
सब  से चटक रंग है
मेरे दिल के कैनवास में
जिसमे
हरे सी हरियाली है
गुलाब सा गुलाबी पन भी है
सफ़ेद की सादगी है
गेरुआ सी सात्विकता है
वो
तुम हो तुम हो तुम हो
वो तुम ही हो जिसमे
हरे  के भी हज़ार शेड हैं

और ????
मुहब्बत के - अनगिनत

क्यूँ , सच है न मेरी सुमी ?

मुकेश इलाहाबादी ----

No comments:

Post a Comment