होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Monday, 8 June 2020

मुझसे ज़माना है रूठा हुआ

मुझसे  ज़माना है रूठा हुआ
मै इक खिलौना हूँ टूटा हुआ

रहने दो न समेट पायेगा तू
पारा हूँ ज़मी पे बिखरा हुआ

पलट के न लौट पाऊँगा मै
कि ज़माना हूँ मै गुज़रा हुआ

चेहरा धुंधला नज़र आएगा
कि आईना हूँ मै चटका हुआ

साथ मेरे मत कदम बढ़ा तू
मुसाफिर हूँ मै भटका हुआ

मुकेश इलाहाबादी ------------

No comments:

Post a Comment