होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Sunday, 22 February 2026

हर सुट्टे में वो थोड़ा और बुझती रही

 हर सुट्टे में वो थोड़ा और बुझती रही


हर सुट्टे में
वो थोड़ा और बुझती रही 
जैसे हर बार
मैं उसके नाम की कोई नमी
अपनी साँसों से चुरा लाता रहा।

वो बैठती थी खिड़की के पास,
बालों में धूप को उलझाए,
हवा से बातें करती थी,
और मैं सिगरेट की गर्म राख में
उसकी उँगलियों के निशान ढूँढ़ता रहा।

शुरुआत में वो धुएँ के छल्लों को
हँसी की तरह उड़ा देती थी 
बाद में वही छल्ले
हमारे रिश्ते की बेआवाज़ दीवार बन गए।

वो कहती थी 
"
तुम खुद को जला कर मुझे समेटते क्यों हो?"
मैं हँसता था,
क्योंकि उसका जाना
मुझे राख की तरह समझ में आने लगा था।

अब हर सुट्टे में
वो थोड़ा और बुझती रही 
एक दिन जब आख़िरी कश लिया,
तो पाया कि वो अब बस
मेरे फेफड़ों की तलछट में रह गई है,
काली, घुली हुई,
जैसे अधूरी मोहब्बत की कोई आख़िरी क़सम।

 

No comments:

Post a Comment