बरसात के बाद की गीली सड़क
बरसात के बाद
चुपचाप पड़ी है
एक गीली सड़क।
धूल धुल गई है,
और पेड़ों की परछाइयाँ
पानी में
धीरे-धीरे हिल रही हैं।
कोई जल्दी नहीं अब—
बस हवा है,
और एक ताज़गी
जो अभी-अभी
आसमान से उतरी है।
लगता है
शहर ने
थोड़ी देर के लिए
साँस ले ली हो।
मुकेश्,,,,
No comments:
Post a Comment