होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Friday, 13 March 2026

बारिश में भीगती हुई मोहब्बत

 बारिश में भीगती हुई मोहब्बत

बारिश हो रही है

और उसके साथ

थोड़ी-सी मोहब्बत भी

भीग रही है।


सड़कें चमक रही हैं,

पेड़ों से पानी टपक रहा है,

और दिल में

तुम्हारी याद

धीरे-धीरे उतर रही है।


बारिश शायद

सिर्फ़ आसमान से नहीं गिरती,

कभी-कभी

मोहब्बत भी

बूँदों में उतर आती है।


मुकेश ,,,,,,,,,,,

No comments:

Post a Comment