पत्थर बनाम पीठ
1.
पत्थर सबको मिले,
पर पीठ कुछ लोगों को मिली,
और उन्हीं की चुप्पी में
रास्ते बनते रहे।
2.
पत्थर सबको मिले,
पर पीठ कुछ लोगों को मिली
बाक़ी लोग
उन्हीं के सहारे खड़े रहे।
3.
पत्थर सबको मिले,
पर पीठ कुछ को मिली;
इतिहास
उन्हीं के कंधों पर लिखा गया।
4.
पत्थर आम थे,
पीठ दुर्लभ।
मुकेश ,,,,,
No comments:
Post a Comment