होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Friday, 13 March 2026

किसी डायरी का खाली पन्ना

 किसी डायरी का खाली पन्ना

किसी डायरी का

एक खाली पन्ना

न तारीख़ लिखी है,

न कोई शब्द।

बस

काग़ज़ की सफ़ेदी में

कई अनकही बातें

धीरे-धीरे साँस ले रही हैं।

शायद

किसी दिन

कोई याद आएगी

और यह ख़ामोशी

शब्द बन जाएगी

मुकेश्,,, 

No comments:

Post a Comment