होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक
बैठी है उदासी देर से
बैठी है उदासी देर से
ओढ़े खामोषी देर से
रोषनी के इन्तजार मे
फैली है तीरगी देर से
बादलों के हिजाब मे
छुपी है चांदनी देर से
प्रिय के वियोग मे गोरी
बैठी है अनमनी देर से
उदास ऑखों मे मुकेष
ठहरी है नमी देर से
मुकेष इलाहाबादी ....
No comments:
Post a Comment