वो तो मेरी सूरत देख कर मुड़ गया पत्थर
- Get link
- X
- Other Apps
वो तो मेरी सूरत देख कर मुड़ गया पत्थर
उसने तो निशाना साध कर मारा था पत्थर
धूप पानी और हजारों चोट सह गया पत्थर
आ करके तेरे पहलू मे मोम हो गया पत्थर
जर्रा जर्रा टूट कर है सहरा हो गया पत्थर
देख इन्सानियत शर्मिन्दा हो गया पत्थर
आदम को पहला घर गुफा था दे गया पत्थर
खुदा जब सामने आया बुत बन गया पत्त्थर
भटकने से बचाता यही बनके मील का पत्थर
अपना सीना चीर के दरिया बहा गया पत्थर
अब कॉच के घर बना इंसा भूल गया पत्थर
अब आदम कांच के घर पे फेंकता है पत्थर
मुकेश इलाहाबादी ........................
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment