समय से संवाद कर

समय से संवाद कर
खुद से भी बात कर

इतना तनहा क्यों है
मेल मुलाक़ात कर

क्यों लेटा आलस में
चल, उठ, काम कर

पहले मेहनत कर ले
फिर, तू आराम कर

कोई छोटा हो कि बड़ा
तू सबको परनाम कर

मुकेश इलाहाबादी ----

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है