हाल-चाल लिये जाओ

हाल-चाल लिये जाओ
खोज खबर दिये जाओ

बहुत दिनों पे आये हो
रुको,चाय पीये जाओ

ज़िंदगी इसी का नाम है
हंसी- खुशी जिये जाओ

कुछ मिले याकि न मिले
ज़हरे ज़ीस्त पियें जाओ

तरक्की मिलेगी ज़रूर,,
बड़ों की दुआ लिये जाओ

मुकेश इलाहाबादी ---------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

हरिवंश पुराण - तृतीय खंड — भाग 26 - द्वारका का विस्तार

हरिवंश पुराण - भाग ३० — बाणासुर :