कि चलो साँझ हो गयी घर चलें

कि चलो साँझ हो गयी घर चलें
जिनका घर नहीं वो किधर चलें

ज़मीं पर कोई जगह बची  नहीं
चलो घर बसाने चाँद पर चलें ?

मंज़िल दूर और कठिन डगर है
क्यूँ न हम ठहर- ठहर कर चलें

जिन्हे मंज़िल पे जल्दी जाना  है
गुज़ारिश उनसे आठों पहर चलें

जिनके पास घोड़ा- गाड़ी नहीं है
बेहतर है कि वे फुटपाथ पर चलें

मुकेश इलाहाबादी ----------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है