अब तो घर- घर बाज़ार हो गए

अब तो घर- घर बाज़ार हो गए
हम भी बिकने को तैयार हो गए

धर्म और ईमां की बातें मत करो
सब विक्रेता और खरीदार हो गए

जुबां से हलके हो गए तो क्या ??
जेब से तो हम वज़नदार हो गए

सारे चोर, उच्चक्के और बेईमान
आज इज़्ज़त औ रुतबेदार हो गए

झूठ और फरेबियों के बीच मुकेश
सच बोलने के गुनहगार हो गए

मुकेश इलाहाबादी --------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है