अबोला

होती है
जब,
हमारे तुम्हारे बीच
अनबन
और पसरा रहता है
अबोला  
बहुत  देर तक
तब,
बतियाती रहती है
मुझसे  
तुम्हरी
चूड़ी की
खन-खन
बर्तन की
ठन  - ठन,
अधिकार
प्यार और
गुस्से से भरी
तुम्हारी खामोशी

मुकेश इलाहाबादी --------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है