आईना कुछ चटका हुआ तो है

आईना कुछ चटका हुआ तो है
दिल में कुछ टूटा हुआ तो है ?

उसकी बातों से महसूस हुआ
वो,हमसे कुछ रूठा हुआ तो है

आ चल उठ के बाहर देखते हैं
दरवाज़े पे खटका हुआ तो है

हो सकता है कोई बात न हो
मगर कोई हादसा हुआ तो है

हो सकता है बारिश न हुई हो
बदन उसका भीगा हुआ तो है

मुकेश इलाहाबादी -----------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है