पत्थर हो तो क्या पिघल जाओगे

पत्थर हो तो क्या पिघल जाओगे
मुझसे मिलोगे तो बदल जाओगे

तू मान ले बात, थाम ले मेरा हाथ
फिसल रहे होंगे तो संभल जाओगे

ज़ख्मो को  देखने की ज़िद न करो
मेरे ज़ख्म देखोगे तो दहल जाओगे

जानता हूँ तुझे दिल्लगी पसंद नहीं
देखोगे मेरा दिल तो मचल जाओगे

मुकेश इलाहाबादी -----------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है