होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Friday, 24 August 2018

मान लेता हूँ मै बहुत सच और खरा नहीं

मान लेता हूँ मै बहुत सच और खरा नहीं
ये भी सच है, इंसान इतना भी बुरा नहीं

यूँ तो, दुश्मनो ने कोई कसर छोड़ी नहीं
फिर भी बेशर्मो सा मै ज़िंदा हूँ मरा नहीं

नक़ाब अपने चेहरे से यूँ ही उठाए रखो
कुछ और देख लूँ तुझे , दिल भरा नहीं

मुकेश इलाहाबादी ------------------------

No comments:

Post a Comment