ये तो दुनिया है इसी तरह चलती रहेगी


ये तो दुनिया है इसी तरह चलती रहेगी
कंही तूफ़ान होगा तो कंही आग लगेगी 

आज हम यंहा हैं कल हम लोग न होंगे
दुनिया फिर भी इसी तरह चलती रहेगी

ज़माने की कब तक तुम परवाह करोगी
दुनिया तो हर हाल में बदनाम ही करेगी

आ हम भी ईश्क़ की दास्तान लिख जाएं
फिर दुनिया हमें भी सदियों सुनती रहेगी

मुकेश तुम्हे जो सही लगता है तुम करो
दुनिया का क्या ? वो तो कुछ भी कहेगी

मुकेश इलाहाबादी -----------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है