होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Sunday, 27 December 2020

ये और बात जुबान नहीं रखता आईना

 ये और बात जुबान नहीं रखता आईना 

हमेशा सच को सच है दिखाता आईना 

ऐसा भी नहीं कि कुछ नहीं बोलता है 

सुनोगे तो बहुत कुछ बोलेगा आईना 

बेवजह हाथ तुम्हारे ज़ख़्मी हो जाएंगे 

मत छू मुझे मै हूँ चटका हुआ आईना 

किसी और आईने की जरूरत ही नहीं 

अपने दिल को ही बना लिया आईना 


मुकेश इलाहाबादी -----------------------

No comments:

Post a Comment