होम | रोज़नामचा | कविताएँ | कहानियाँ | विचार | ज्योतिष | लेखक

Friday, 13 March 2026

रात की आख़िरी बस

 रात की आख़िरी बस

रात की

आख़िरी बस—

थके हुए शहर से

धीरे-धीरे गुजरती हुई।

कुछ लोग

नींद से भरी आँखों में

घर का रास्ता लिए बैठे हैं,

और खिड़की के बाहर

पीली रोशनी वाले लैम्पपोस्ट

एक-एक कर

पीछे छूटते जा रहे हैं।

बस चलती रहती है—

जैसे रात

अपने आख़िरी सफ़र पर हो। 

मुकेश्,,,,,, 

No comments:

Post a Comment