पुरानी जेब में पड़ा हुआ टिकट
पुरानी जेब में
पड़ा हुआ एक टिकट मिला—
किसी सफ़र का
जो शायद
बहुत पहले पूरा हो चुका है।
मंज़िल तो याद नहीं,
पर इतना याद है
कि उस दिन
दिल में
थोड़ी सी उम्मीद थी।
अब वह टिकट
बस एक काग़ज़ है—
और थोड़ी सी
पुरानी यात्रा की ख़ामोशी
मुकेश्,,,
No comments:
Post a Comment