बेहद तपते हुये दिन की समाप्ती के बाद


बेहद तपते हुये दिन की
समाप्ती के बाद
एक बेहद उदास व चिपचिपी शाम
अपने अकेलपन से से जूझते हुये
तुम्हारी यादों की ठन्डी फुहार में भीगते हुये
बैठे रहना अच्छा लग रहा है
सच न जाने कितने दिन व शाम
बिता सकता हूं इसी तरह बैठे रह कर
बिना इस बात की परवाह किये
कि तुम मुझे याद करती हो भी या नही।
याकि कभी अकेले में या कि उदास होने पर भी
तुम मुझे याद भी न करती हो।
याकि तुमने मुझसे कभी कुछ कहा न हो
और न ही मैने कहना चाह के भी न कहा हो।
मुकेश इलाहाबादी -----------------------------

Comments

  1. Intense emotions that can grip reader's heart easily......! Pic is perfectly in the match of your poem.

    Good Wishes,..!

    ReplyDelete
  2. बेहद खूबसूरत ख्यालों को उकेरा है अल्फाजों में......

    लाजवाब!!!!
    अनु

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है