"सुनो सुन रहे हो ना , ख्वाहिशें कब मार दी तुमने मन में , जानते हो ना , मै भी तुम्हारी ही ख्वाहिश हूँ हूँ ना कहो........... जानती हूँ...मै.....हूँ अमरबेल सी ,तुमसे ही लिपटी तुमसे ही जन्मी तुमसे ही उपजी जानते हो ये अमर बेल की फितरत होती है आश्रित होती है जैसे मै तुम पर.........समर्पित ये समर्पण देखा होता तो यूँ ना मारते ख्वाहिशों को ,मगर नहीँ देखा तुमने , मेरा तुमसे जुड़ा होना , जी चाहता है तुम्हारे सीने पर हाथ रख दूँ , जगा दूँ मुरझाई ख्वाहिशें , उदास होंठों पे अपनी हँसी रख दूँ , मुझे तलाशती आँखो में , मेरा अक्स भर दूँ , तुम्हारी पीठ से टिक कर खो जाऊँ तुम्हारे , शब्दों के संसार में , मगर नहीँ हो सकता ऐसा , तुम भी जानते हो ,मै भी , क्योंकि...........मै नहीँ हूँ नहीँ हूँ बिल्कुल नहीँ , मै नहीँ तुम्हारी , "सुमि " अलविदा सुनो , तुम सुन रहे हो ना ? ये सहरा की रेत कब भर ली तुमने अपने अंदर ,जानती हूँ , वजूद तुम्हारा रेत सा ही तो है ,देखी है रेत की फितरत ,मुट्ठीभर उठाओ ,एक एक कण अलग , तुम भी ऐसे ही हो ,सब में रह कर सब से अलग ,रेत...