Posts

Showing posts from January, 2013

मुद्दतो पहले कभी ,,,,,,

Image
मुद्दतो पहले कभी ,,,,,, एहसास की कुछ बूंदे छलके थे उनकी आखों से  जिसकी नमी से आज तक मेरा वज़ूद भीगा है मुकेश इलाहाबादी --------------------------------

तुम तो मौसम की बारिस में भीगे हो दोस्त,

Image
  तुम तो मौसम की बारिस में भीगे हो दोस्त, हम तो तेज़ाब की बारिस में भीग के आये हैं मुकेश इलाहाबादी ---------------------------

तन्हाइयों की छाँव में सोया हुवा था मुसाफिर

Image
   तन्हाइयों की छाँव में सोया हुवा  था मुसाफिर आँचल की हवा से तुमने अरमान जगा दिया होश नहीं हमको पीने के बाद तेरी बज़्म मे जाम ऐ मुहब्बत ये तुमने कैसा पिला दिया ? मुकेश इलाहाबादी --------------------------------

कुछ ग़म कुछ उदासी कुछ तन्हाइयां, ये कुछ

Image
  कुछ ग़म कुछ उदासी कुछ तन्हाइयां, ये कुछ तोहफे हैं जो पाए हैं हमने सोह्बत ऐ यार मे तेरे हिज्र में रोना और तेरी  तेरे याद में रहना फक्त इतना ही हासिल हुआ तुम्हारे प्यार मे मुकेश इलाहाबादी ----------------------------

खजाना तेरी यादों का हमने लुटा दिया

Image
  खजाना तेरी यादों का हमने लुटा दिया अफसाना ऐ मुहब्बत सबको सुन  दिया चरागे  उम्मीद जल रहा था, तुम आओगी रात अपनी मज़ार का ये दिया भी बुझा दिया बुत ऐ संगमरमर कभी पिघलता नही, ये जान के भी तेरे दर पे सर झुका दिया दिल हो गया ख़ाक, राख भी न बची ये हादसा हुआ जब तुमने घूंघट उठा दिया मुकेश इलाहाबादी ------------------------

जिस्म पे अपने कुछ कांटे उगा लिए

Image
  जिस्म पे अपने कुछ कांटे उगा लिए उम्मीद पे कि कुछ फूल खिलेंगे गुलाब के मुकेश इलाहाबादी ----------------------------

समंदर की लहरों में आशियाना बना के

Image
  समंदर की लहरों में आशियाना बना के हम ये समझे कि महफूज़ है ज़िन्दगी हमारी मुकेश इलाहाबादी -------------------------------

हद्दे निगाह में वीराना ही वीराना है

Image
हद्दे निगाह में वीराना ही वीराना है                          ये कैसा वक़्त है? कैसा ज़माना है? हमारा ही घर हमारा ही शहर हमारे ही लोग  फिर भी जाने क्यूँ सब कुछ  लगता बेगाना है शराफत में सहता रहा सबके ज़ुल्मो सितम हम सब मुसाफिर और दुनिया सरायाखाना है पल दो पल का ठहराना है फिर सबको जाना है जिसने भी सच को सच और कहा झूठ को झूठ दुनिया ने उसी को कहा ये पागल है दीवाना है   मुकेश इलाहाबादी ------------------------------ --