ईद का मेला

ईद का मेला
                                              
ईद के मेले में
खिलौनों की दुकान तो थी
पर इस बार मिट्टी का सिपाही
अपनी बन्दूक के साथ गायब था
और मिट्टी का भिश्ती भी
अपनी मशक के साथ वहाँ नहीं था
लिहाजा दुकानदार
प्लास्टिक के नेता, बन्दूक और तोप
लेकर हाज़िर था
हामिद के एक दोस्त ने बन्दूक खरीदी
वह लादेन बनना चाहता था
और दूसरे ने नेता का पुतला खरीदा 
वह प्रधानमंत्री बनना चाहता था
पर हामिद  अभी तक
लोहे का चीमटा  ढूंढ रहा था
ताकि उसकी  बूढ़ी दादी की
कांपती उंगलियाँ आग में न जलें
 
 
मुकेश इलाहाबादी 

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है