हथेली पे जान रखना


बैठे ठाले की तरंग --------------

हथेली पे जान रखना
बातों की शान रखना
पैरों की छाप से अपने
पत्थर पे नीशान रखना 
सियासत ही करना है तो
अपने हाथो कमान रखना
इतने भोले मत बनो तुम
अपने मुह में जबान रखना
हवन ही यदि कर रहे हो तो
दामन न जले ध्यान रखना
मुंसिफ बिक चुका है, मुकेश
ज़रा सम्हाल के बयान रखना
मुकेश इलाहाबादी -----------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है