चिरकाल तक तुम्हे याद करते हुए

चिरकाल तक तुम्हे याद करते हुए
बैठा रह सकता हूँ
चट्टान बन जाने की हद तक
इंतज़ार के अनंत युगों तक
धूप, छांह, अंधड़, पानी सहते हुए
बिखर सकता हूँ
बह जाने को नदी नाले से होते हुए
नीले समुद्र मे
रेत बन कर

मुकेश इलाहाबादी ----------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है