सिर्फ चिड़ियों की चहचाहट सुनाई देती है



सिर्फ चिड़ियों की चहचाहट सुनाई देती है
या  हवाओं   की सरसराहट सुनाई देती है

मौत सी ठंडी  खामोशी फ़ैली है  चहुँ ऑर
फिजा  मे  अजब सुगबुहट सुनाई देती है

बह रहा था खामोश दरिया अपनी ही रौ मे
फेंका  है  पत्थर  बुदबुदाहट  सुनाई देती है

हंसता खेलता शहर याक ब यक चुप हो गया 
दहशत इतनी कि सनसनाहट सुनाई देती है

अब  उसे  किसी  की बात तसल्ली नहीं देती
मुकेश की बातों मे छटपटाहट सुनाई देती है

मुकेश इलाहाबादी -------------------------

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है