मिस कॉल करके छोड़ दिया करती है लैला

 
मिस कॉल करके छोड़ दिया करती है लैला
कॉल बैक न मिले तो गुंस्सा होती है लैला

सिर्फ चैट और फोन पे बात करती है लैला
मिलने की बात करो तो मुकर जाती है लैला

नक़ाब को सजा के रख के अलमारी मे अब
जींस टॉप और कॅप्री पहन घूम रही है लैला

मीरा और राधा बनने का वो वक्त अब गया
हरएक लड़की आजकल की बन रही है लैला

लड़के भी आजकल के उस तरह के मजनू नही
साथ मे उनके एक नही दर्जनो घूम रही हैं लैला

मुकेष इलाहाबादी .....................

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है