जंहा से जंहा तक देखता हूँ




जंहा से जंहा तक देखता हूँ
झूठ  और  फरेब  देखता हूँ

पढ़े लिखे समाज मे भी मै
लकीर के फकीर देखता हूँ

तुम्हारी कजरारी आखों मे
आंसू  की  दो बूँद देखता हूँ

निराशा के गहन गहवर मे 
आशा का इक द्वीप देखता हूँ

मुकेश की गजल मे हरबार
इंकलाबी तहरीर देखता हूँ


मुकेश इलाहाबादी ------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है