जिसकी खुमारी मे हम जी रहे हैं

जिसकी खुमारी मे हम जी रहे हैं
वो किसी और के जाम पी रहे हैं

अपने ही हाथो से कुरेद कुरेद कर
खुद ही अपने ज़ख्मों को सी रहे हैं

गो कि तमाम शहर जानता है हमें
नज़रों में हम उनके अजनबी रहे हैं

जिस्म के तमाम खरीदारों के बीच
हम जैसे मुहब्बत के सौदाई रहे हैं

लाखों और करोणों के मालिक तुम
मुकेश हम तो महज़ इकाई रहे हैं

मुकेश इलाहाबादी -------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है