ज़िंदगी को लतीफे सा सुनाया जाये

ज़िंदगी को लतीफे सा सुनाया जाये
चलो सारा ग़म हंसी मे उड़ाया जाये

जला कर राख कर देगी सारा चमन
ये आग है नफरत की बुझाया जाये

ये इल्म और मुहब्बत की दौलत है
इज़ाफ़ा ही होगा जितना लुटाया जाये

ज़िंदगी मशरूफ़ियत का नाम है प्यारे
पल दो  पल तो हंसा गुनगुनाया जाये

मुकेश इलाहाबादी ---------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है