मै इंक़लाबी हो गया

मै इंक़लाबी हो गया
लहज़ा बाग़ी हो गया

नेता की अगवानी में
शहर छावनी हो गया

मज़हबी बातों से ही तो 
आलम बारूदी हो गया

कल तक जो शायर था
वो भी व्यापारी हो गया

मुकेश इलाहाबादी --------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है