तुमसे उम्मीदे वफ़ा भी नहीं

तुमसे उम्मीदे वफ़ा भी नहीं
तुमसे ग़िला शिकवा भी नहीं

यंहा कोई समंदर नहीं बहता
औ यहां कोई दरिया भी नहीं

ये पत्थर के बुतों का शहर है
और यहां कोई  खुदा भी नहीं

ज़रा सी बात पे तुम रूठे, जो 
इतना बड़ा मसअला भी नहीं

मुकेश इलाहबादी ------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है