बादलों की राह चला हूँ

बादलों की राह चला हूँ
बुझाने मै प्यास चला हूँ

मासूम ज़िद्दी खूबसूरत
साथी के साथ चला हूँ

कोई साथ हो कि न हो
मै अपनी राह चला हूँ

मंज़िल ज़ेरे क़दम थी
मै सुबहो शाम चला हूँ  

राह फ़क़ीरी में मुकेश
मै अपने आप चला हूँ

मुकेश इलाहाबादी ----

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है