समंदर के सीने में सनसनाहट है

समंदर के सीने में सनसनाहट है
ज़मीं से आसमां तक हरहराट है

हैं शहर का आलम धुआं धुआं सा
अजब बेचैनी सी और घबराहट है

देखता हूँ इन परिंदों को उड़ता हुआ
लगता है दिल में भी छटपटाहट है

होगा हमारी बस्ती में अन्धेरा घना
तुम्हारे शहर में तो जगमगाहट है

तुम्हारे घर से लौटे हैं मियाँ मुकेश
क़दमों में रिन्द की लड़खड़ाहट है

मुकेश इलाहाबादी --------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है