दिल ही दिल में दहक रहे हैं

दिल ही दिल में दहक रहे हैं
दर्द के आंसू छलक रहे हैं
जाने कितने ग़म ले कर
पी कर हाला बहक रहे हैं
ये तो तेरी महफ़िल है जो
पल दो पल को चहक रहे हैं
जीवन अपना उजड़ा गुलशन
फिर भी फूलों सा महक रहे हैं
इक मुद्दत के बाद मिले हो
सारे अरमां मचल रहे हैं

मुकेश इलाहाबादी -----------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है