ये दिल ज़रा सी धूप ज़रा सी छाँव मांगे है


ये दिल ज़रा सी धूप ज़रा सी छाँव मांगे है
इक मासूम चेहरा ज़ुल्फ़ों की ठाँव मांगे है
कि परिंदों के पर भी शरमा जाएं हमसे
हवा से भी तेज़ रफ़्तार वाले पाँव मांगे है
कागज़ की हो काठ की हो या फूलों की हो
किसी दरिया में न डूबे ऐसी नाव मांगे है
शहर से जब भी लौट कर आऊं मुकेश तो
वही पनघट वही बरगद वही गाँव मांगे है
मुकेश इलाहाबादी --------------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है