चॉद आवारा धूप बेईमान निकली

चॉद आवारा धूप बेईमान निकली
दिन तनहा रात सूनसान निकली
हमतो समझे ईश्क मे मौज होगी
मुहब्बत कठिन इम्तहान निकली
करता रहा हर किसी पे भरोसा,
सारी दुनिया ही बेईमान निकली
पूरे शहर में बाजार ही बाजार थे
मंदिर औ मस्जिद दुकान निकली
तुम्हारी हंसी औ ये मासूम अदाएं
मेरे लिये मौत का सामान निकली
मुकेश इलाहाबादी------------------

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है