तेरी आखों में काजल है

तेरी आखों में काजल है
मै समझूँ की बादल है

तेरा लाल दुपट्टा ले उड़ी
हवा कितनी पागल है

इन गोरे - गोरे पांवो में
रुनझुन करती पायल है

तेरी मस्त अदाओं का
पूरा शहर ही क़ायल है

नज़रें तुझसे क्या मिली
दिल मेरा भी घायल है

मुकेश इलाहाबादी ---

Comments

Popular posts from this blog

एक मुसाफिर की डायरी से --------------

एकांत एक नदी है

बात दोनों तरफ हो तो मज़ा देता है